गूगल ने पिछली रात अपने ‘मेड बाय गूगल’ इवेंट के दौरान अपनी नई Google Pixel 10 Series को भारत के बाज़ार में लॉन्च कर दिया है, जिसमें चार स्मार्टफोन्स शामिल हैं और उनमें से एक है Pixel 10 बेस मॉडल. इस फोन के लॉन्च होते ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी पिछली जनरेशन Pixel 9 की कीमत में भारी डिस्काउंट देखा गया है. यह ऑफर Amazon India की वेबसाइट पर मौजूद है, जिसकी हर एक डिटेल हम यहां आपको बताने जा रहे हैं.
अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर यह पिक्सल स्मार्टफोन अपनी 79,999 रुपए की असली कीमत के बजाए 25 प्रतिशत की सीधी छूट के साथ 60,090 रुपए में लिस्टेड है. इस फोन पर आपको कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने से 1500 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है.
इसके अलावा, अगर आप नए फोन के लिए अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके कुछ और बचत करना चाहते हैं तो यहां आपको 47,150 रुपए तक का डिस्काउंट और मिल सकता है. हालांकि, पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलना काफी मुश्किल होता है, लेकिन क प्रीमियम और अच्छी कंडीशन वाले डिवाइस के साथ आप ज्यादा से ज्यादा छूट पा सकते हैं.
इन ऑफर्स के अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, तो आपको Amazon Pay Balance में 1,802 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है. EMI ऑप्शन्स पर लेना चाहें तो वो 2,8,99 रुपए से शुरू होते हैं. इसे नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है.
गूगल पिक्सल 9 कई बेहतरीन खूबियों के साथ आता है, जिनमें से इसके टॉप 4 फीचर्स ये हैं-
यह भी पढ़ें: दृश्यम से भी दो कदम आगे है 2 घंटे 21 मिनट की ये फिल्म, कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, IMDb ने दी 8.4 की रेटिंग