Oppo ने हाल ही में अपनी Reno2 सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया है और सीरीज़ में Oppo Reno2, Reno2 Z और Reno2 F स्मार्टफोंस शामिल हैं। कम्पनी 10 सितम्बर को चीन में इन हैण्डसेट्स को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, Oppo एक अन्य हैंडसेट को भी लॉन्च करने वाला है जो गेमिंग फीचर्स के साथ आएगा। कम्पनी के वाईस प्रेसिडेंट Shen Yiren ने खुलासा किया है कि डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।
आज के समय में हाई रिफ्रेश रेट्स डिस्प्ले पैनल्स काफी प्रचलति हैं। हालांकि, अभी इस टेक को अधिकतर फ्लैगशिप या गेमिंग फोंस में देखा गया है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है, जबकि गेमिंग सेंट्रिक फोंस जैसे, Asus ROG फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया गया है। हालांकि, ऐसे कई ऐप्स मौजूद हैं जो इस हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले का उपयोग नहीं करते हैं उदाहरण के लिए PUBG Mobile अधिकतम हाई-एंड फोंस पर 60fps तक पहुंच पाता है।
OnePlus 7 Pro में आपको एक मेटल बिल्ड मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा आपको इसमें एक ऑल-ग्लास डिजाईन दिया गया है. फोन में फ्रंट और बैक पर अआप्को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिल रहा है. जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.67-inch की full AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, यह एक QHD+ पैनल है। फोन को DisplayMate की ओर से A+ रेटिंग दी गई है।