Oppo F19 और Oppo F19 Pro मोबाइल फोंस को इंडिया के मार्किट में मार्च के महीने में लॉन्च किया जाने वाला है। इस तरह की जानकारी एक रिपोर्ट के माध्यम से सामने आ रही है। हालाँकि आपको बता देते है कि इन फोंस के लिए कुछ समय पहले तक रिपोर्ट सामने आ रही थी कि इन फोंस को फरवरी के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब खबरें आ रही है कि इन फोंस को मार्च के महीने में लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि OPPO F21 स्मार्टफोन पर अभी काम किया जा रहा है और इसे भी 2021 में ही लॉन्च किया जा सकता है लेकिन इसके लिए ऐसा सामने आ रहा है कि इसे साल के दूसरे हाल्फ में लॉन्च किया जा सकता है।
अगर हम 91Mobiles की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि इसके अनुसार सामने आ रहा है कि OPPO F19 और OPPO F19 Pro को इंडिया के मार्किट में मार्च 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इन फोंस के बारे में अभी तक ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही ओपो की ओर से इन फोंस को लेकर टीज़ किया जाना शुरू होने वाला है।
यहाँ आपको बता देते है कि ओपो एफ19 और ओपो एफ19 प्रो मोबाइल फोंस के बारे में खबरें आना 2018 के दिसम्बर में ही आना शुरू हो गया था। हालाँकि इसके बाद यह भी जानकारी आई कि इन्हें हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम तकनीकी के साथ लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन उस समय यह फोन लॉन्च नहीं हुए थे।
आपको बता देते है कि इसके बाद अभी हाल ही में आई जानकारी के अनुसार इन फोंस को फरवरी 2021 में लॉन्च किया जाने वाला था। इसके अलावा आपको बता देते है, और रिपोर्ट भी ऐसा ही कहती है कि इस फोन को यानी OPPO F19 को OPPO F21 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि एक नई रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आ रहा है कि ऐसा नहीं है, इन दोनों फोंस को अगले महीने लॉन्च किया जाने वाला है। इसके बाद एक अलग इवेंट में OPPO F21 को इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च किया जाने वाला है।