OPPO एक बार फिर धमाल के लिए तैयार, एक साथ ला रहा है ये तीन नए स्मार्टफोंस

Updated on 17-Jan-2023
HIGHLIGHTS

Oppo भारत में तीन नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Oppo Reno 8T फरवरी में लॉन्च हो सकता है।

Oppo Reno 10 को Reno 8 सीरीज का आधिकारिक सक्सेसर माना जा रहा है।

Oppo भारत में अपने कुछ नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और Oppo A58 5G के लॉन्च की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है जो कि इसकी मिड-रेंज पेशकश होने वाला है। MySmartPrice द्वारा पब्लिश की गई एक पोस्ट के अनुसार, Oppo के तीन नए स्मार्टफोंस Oppo Reno 8T, Oppo Reno 10 और OPPO F23 की लॉन्च टाइमलाइन सामने आ चुकी है।  

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Oppo A78 5G, देखें क्या है इस फोन में खास?

Oppo Reno 8T, Oppo Reno 10 और OPPO F23 की लॉन्च डेट

टिप्स्टर मुकुल शर्मा के अनुसार, Oppo Reno 8T फरवरी के पहले हफ्ते के दौरान लॉन्च होने की संभावना है। उन्होने यह भी खुलासा किया कि स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर कर सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें एक AMOLED डिस्प्ले, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एक स्नैप्ड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन लगभग ₹32,000 की कीमत में आ सकता है। 

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A14 5G और Galaxy A23 5G हुए लॉन्च, दोनों में क्या है फर्क?

माना जा रहा है कि OPPO F23 इस साल मार्च में लॉन्च हो सकता है। OPPO F23 के स्पेसिफिकेशंस या कीमत से संबंधित भी कोई डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। 

आखिरकार, Oppo Reno 10 इसी साल अप्रैल या मई में लॉन्च होने जा रहा है। भारत में Oppo Reno 9 अभी तक नजर नहीं आया है इसलिए Oppo Reno 10 को ही भारत में आधिकारिक तौर पर Oppo Reno 8 सीरीज की अगली जनरेशन का फोन माना जा रहा है। 

क्या Oppo Reno 8T को OPPO F23 के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है?

कुछ समय पहले, हम Oppo Reno 8T की अनुमानित स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात कर चुके हैं, और साथ ही इस फैक्ट के बारे में भी कि यह स्मार्टफोन भारत में OPPO F23 के तौर पर लॉन्च हो सकता है। हालांकि, जबसे टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इनकी अलग-अलग लॉन्च डेट्स का संकेत दिया है, तबसे यह संभावना बढ़ गई है कि अलग-अलग नामों के साथ ये दो अलग-अलग स्मार्टफोंस हैं। 

यह भी पढ़ें: Amazon Republic Day Sale में इन प्रोडक्ट्स पर पाएं बेस्ट डील्स, 20 जनवरी को खत्म होगी सेल

 

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :