Oppo 28 अगस्त को अपनी नई Reno2 सीरीज़ पेश करने वाला है और उम्मीद की जा रही है कि सीरीज़ में कुल तीन फोंस लॉन्च किए जाएंगे। ये तीन फोंस Oppo Reno2, Oppo Reno2Z और Oppo Reno2F होंगे। कम्पनी ने पिछले हफ्ते ही आगामी Oppo Reno2 डिवाइस की मुख्य स्पेसिफिकेशंस पेश की थीं। यह खुलासा भी हो चुका है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर, 8GB रैम और VOOC 3.0 फ़्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।
लॉन्च से कुछ दिन पहले ही Oppo Reno 2Z स्मार्टफोन की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। 91mobiles द्वारा लीक की गई तस्वीर से फुल-स्क्रीन डिज़ाइन और वर्टीकल क्वैड रियर कैमरा सेटअप का खुलासा हुआ है। Reno 2Z में पिछले Reno फोन जैसा शार्क-फिन पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं मिलेगा, बजाए इसके कम्पनी डिवाइस में सेण्टर में मौजूद पॉप-अप सेल्फी को जगह देगी। Oppo Reno 2Z की स्पेसिफिकेशंस भी कुछ समय पहले लीक हो चुकी हैं।
पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, Reno 2Z स्मार्टफोन में 6.53 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसे गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा और इस फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर मिलने वाला है। स्मार्टफोन को मीडियाटेक हीलियो P90 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा और यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस होगा।
Reno 2Z के बैक पर भी क्वैड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर होगा और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस तथा दो कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस होंगे जो पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के काम आएंगे। डिवाइस के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 4,000mah की बैटरी मिलेगी जो VOOC 3.0 फ़्लैश चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Reno 2Z की कीमत Rs 25,000 के अन्दर रखी जाएगी।