पिछले काफी समय से Oppo के Oppo Reno मोबाइल फोन को लेकर काफी कुछ इंटरनेट पर सामने आ चुका है, आपको बता देते हैं कि ऐसा माना जा रहा है कि Oppo Reno मोबाइल फोन एक स्टैण्डर्ड वैरिएंट के अलावा एक 10X Zoom एडिशन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि यूरोप में इस मोबाइल फोन के स्टैण्डर्ड एडिशन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को फ्रांस, नीदरलैंड्स, इटली, स्पेन और पोलैंड में 10 मई को सेल के लिए लाया जाने वाला है। हालाँकि भारत में इस मोबाइल फोन का लॉन्च होना अभी बाकी है। पिछली कुछ रिपोर्ट में ऐसा सामने आया है कि Oppo Reno Standrad Edition के साथ साथ इसके 10X Zoom Edition को भारत में 28 मई को लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब एक मीडिया इनवाईट ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि इस मोबाइल फोन को 28 मई को ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।
डिवाइस का बेस वैरिएंट 10X ज़ूम कैमरा ऑफर नहीं करता है और थोड़े सस्ते चिपसेट के साथ आता है और इसकी शुरुआती कीमत 2,999 yuan (लगभग Rs 31,000) रखी गई है। टॉप वैरिएंट की बात करें तो यह 10X ज़ूम कैमरा के साथ आता है और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है। इस वैरिएंट के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,999 yuan रखी गई है। डिवाइस का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट 4,799 yuan (लगभग Rs 49,470) में उपलब्ध है। Oppo Reno नेबुला पर्पल, एक्सट्रीम नाईट ब्लैक, मिस्ट पाउडर और फोग सी ग्रीन कलर में पेश किया गया है।
इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर कोई नौच नहीं दिया गया है और यह फुल HD+ रेज़ोल्यूशन और 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करती है।
यह स्टैण्डर्ड एडिशन स्नैपड्रैगन 710 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB/128GB, 6GB/256GB और 8GB/256GB वैरिएंट्स में खरीदा जा सकता है, साथ ही इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा बढ़ा भी सकते हैं।
स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और 48MP का यह कैमरा Sony IMX586 सेंसर का उपयोग करता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 3700mAh की बैटरी मौजूद है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
10X zoom edition में 6.65 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो HDR 10+ कॉन्टेंट सपोर्ट करती है और यह एडिशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB/128GB, 6GB/256GB और 8GB/256GB वैरिएंट्स में उतारा गया है।
जहां तक कैमरा की बात है, डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल सेंसर है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है और तीसरा 13 मेगापिक्सल का सेंसर है जो 10X lossless ज़ूम टेक्नोलॉजी के साथ आता है। डिवाइस के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 10X ज़ूम एडिशन 4065mAh बैटरी से लैस है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।