OPPO Reno 4 SE मोबाइल फोन हुआ लॉन्च; ये हैं कुछ धमाकेदार फीचर्स

HIGHLIGHTS

OPPO Reno 4 SE को चीन के बाजार में एक नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है

OPPO Reno 4 SE की कीमत 8GB रैम और 128GB मॉडल में लगभग CNY 2,499 यानी भारतीय रुपयों में Rs 27,100 है

OPPO Reno 4 SE को तीन अलग अलग रंगों में ख़रीदा जा सकता है, इसमें सुपर फ़्लैश ब्लैक, सुपर फ़्लैश ब्लू और सुपर फ़्लैश वाइट कलर शामिल हैं

OPPO Reno 4 SE को चीन के बाजार में एक नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को OPPO Reno 4 सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है, और इसमें पहले से ही OPPO Reno 4, Oppo Reno 4 Pro और Oppo Reno 4 Pro Artist Limited Edition आता है। ये नए मोबाइल फोन दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन के अलावा तीन अलग अलग रंगों में पेश किया गया है। इसके अलावा OPPO Reno 4 SE में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रही है। यह मोबाइल फोन चीन में इसी हफ्ते सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाने वाला है।

OPPO Reno 4 SE की कीमत

OPPO Reno 4 SE की कीमत 8GB रैम और 128GB मॉडल में लगभग CNY 2,499 यानी भारतीय रुपयों में Rs 27,100 है, हालाँकि इसके अलावा अगर आप इसका एक अन्य मॉडल यानी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि यह फोन CNY 2,799 यानी लगभग Rs 30,400 में लिया जा सकता है। OPPO Reno 4 SE को तीन अलग अलग रंगों में ख़रीदा जा सकता है, इसमें सुपर फ़्लैश ब्लैक, सुपर फ़्लैश ब्लू और सुपर फ़्लैश वाइट कलर शामिल हैं। यह चीन में 25 सितम्बर को सेल के लिए लाया जाने वाला है। यह फोन अभी के लिए यानी OPPO Reno 4 SE अभी के लिए चाइना में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हालाँकि आपको यह भी बता देते है कि अभी तक OPPO Reno 4 SE के अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च को लेकर OPPO की ओर से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि आखिर भारत में या अन्य किसी देश में इस फोन को लॉन्च किया जाता है या नहीं।

OPPO Reno 4 SE के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर

आपको बता देते हैं कि OPPO Reno 4 SE को एंड्राइड 10 के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.43-इंच की स्क्रीन मिल रही है यह एक AMOLED पैनल है जो आपको 90.8 स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दे रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको डिस्प्ले पर 409ppi पिक्सेल डेंसिटी मिलती है। इसके अलावा इसमें आपको 600 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन में मौजूद डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। OPPO Reno 4 SE में आपको ओक्टा-कोर मीडियाटेक Dimensity 720 प्रोसेसर मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको 8GB की LPDDR4X रैम भी मिल रही है। 

कैमरा आदि की बात करें तो OPPO Reno 4 SE में आपको एक तीन कैमरा वाला सेटअप फोन के रियर पैनल पर मिल रहा है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 48Mp का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का सेंसर भी मिल रहा है, जो एक अल्ट्रा-वाइड लेंस है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा फ्रंट पैनल पर आपको एक 32MP का सेंसर कैमरा भी मिल रहा है।

स्टोरेज और कनेक्टिविटी की बात करें तो OPPO Reno 4 SE में आपको 128GB और 256GB तक की UFS 2।0 स्टोरेज मिल रही है। कनेक्टिविटी के तौर पर फोन में आपको 5G सपोर्ट मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको 4G, Dual-Band Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS/A-GPS के साथ एक 3.5mm का ऑडियो जैक और एक USB Type C पोर्ट भी चार्जिंग आदि के लिए मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक यानी OPPO Reno 4 SE में एक 4300mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको 65W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रही है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :