Oppo Reno 5K को आज चीन में लॉन्च किया जा चुका है और नए मॉडल को ओप्पो रेनो सीरीज़ में उतारा गया है। यह नया स्मार्टफोन Oppo Reno 5 5G जैसे स्पेक्स ऑफर करता है। Oppo Reno 5K क्वालकॉम स्नैपड्रैगन Oppo Reno 5K चिपसेट द्वारा संचालित है जबकि Oppo Reno 5 5G को स्नैपड्रैगन 765 SoC के साथ उतारा गया है। Reno 5K के अन्य स्पेक्स Oppo Reno 5 5G जैसे ही हैं। इसका मतलब है कि फोन में समान क्वाड रियर कैमरा, होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और 4,300mAh की बैटरी मिलेगी।
Oppo Reno 5K की कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, फोन को 6 मार्च से चीन में सेल किया जाएगा और यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आया है। इसे आप ग्रीन ब्रीज, मिडनाइट ब्लैक और स्टेरी ड्रीम कलर में खरीद सकते हैं।
याद दिला दें कि, Oppo Reno 5 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग Rs 30,300) रखी गई है और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग Rs 33,700) रखी गई है।
Oppo Reno 5K एंडरोइड 11 पर आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। फोन में 6.43 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 91.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G SoC द्वारा संचालित है और इसे एड्रेनो 619 GPU और 12GB LPDDR4x रैम के साथ पेयर किया गया है।
फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेन्सर दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो Oppo Reno 5K में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
ओप्पो ने डिवाइस में 4,300mAh की बैटरी दी है जो SuperVOOC 2.0, SuperVOOC, VOOC 3.0, PD और QC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।