अगले ही हफ्ते भारत में ओप्पो का अपकमिंग फ़ोन Oppo Reno 2 लॉन्च के लिए तैयार है। वहीँ कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस फ़ोन में इस्तेमाल होने वाले प्रोसेसर की पुष्टि कर दी है। कंपनी के मुताबिक Oppo Reno 2 में Snapdragon 730G SoC का इस्तेमाल होगा। इसके साथ ही फ़ोन VOOC 3.0 flash charge technology से लैस होगा।
इस फ़ोन की खासियत इसमें मौजूद क्वाड कैमरा सेटअप और 20X zoom होगी। कंपनी ने लॉन्च से पहले फ़ोन के कई स्पेक्स की जानकारी दी है। इसके तहत फोन के कलर वैरिएंट्स का भी खुलासा हुआ है। फोन Ocean Blue और Luminous Black कलर ऑप्शंस के साथ आएगा। आपको बता दें कि इस ओप्पो रेनो 2 फ़ोन को 28 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा।
अब तक की आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो रेनो 2 में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो 20:9 के साथ दी जा सकती है। फ़ोन की स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 6 भी मिल सकता है। साथ ही इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट दिया जा सकता है। फोन में 4,000mah की बैटरी VOOC Flash Charge 3.0 सपोर्ट के साथ आ सकती है।
फ़ोन में इन-डिस्प्ले सेंसर 3.0 को लेटेस्ट G3 ऑप्टिकल सेंसर फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस अल्ट्रा डार्क मोड और बोकेह मोड को बेहतर बनाने के लिए न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) भी फ़ोन में दी जा सकती है।
गेमर्स के लिए, ओप्पो रेनो 2 एंटी-चीट एक्सटेंशन, ऑप्टिमाइज्ड वाई-फाई और 25% तेज ग्राफिक रेंडरिंग के साथ आ सकता है। इसमें गेम बूस्ट 3.0, गेम असिस्टेंट और HDR10 गेमिंग सपोर्ट को भी इंटीग्रेट किया जा सकता है।है। ऐसे में यह गेमिंग के लिए एक बेहतर फ़ोन साबित हो सकता है।