Oppo फैन्स के लिए खुशखबरी! Reno 16 Series के साथ आ रहा सस्ता फोन, जान लें संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

HIGHLIGHTS

Oppo Reno 16C भारत में Reno 16 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है.

फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है.

स्मार्टफोन में 6,500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है.

Oppo Reno 16 Series अगले महीने चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होने वाली है. हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय बाजार में इस लाइनअप में Oppo Reno 16C नाम का एक अतिरिक्त मॉडल शामिल हो सकता है.

बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Reno 16 फैमिली में एक अधिक किफायती विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा और इसके कई फीचर्स ग्लोबल बाजार में आने वाले Reno 16F से मिलते-जुलते हो सकते हैं.

भारत में Oppo Reno 16C की लॉन्चिंग

रिपोर्ट के अनुसार टिप्स्टर Yogesh Brar द्वारा साझा की गई जानकारी के हवाले से कहा गया है कि Oppo भारत में Reno 16 और Reno 16C स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

जहां Reno 16 कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग में पहले ही सामने आ चुका है, वहीं Reno 16C इस आगामी लाइनअप में एक नया मॉडल हो सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन Reno 15 सीरीज जैसी रणनीति को आगे बढ़ा सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि Oppo Reno 15C को इस साल जनवरी में भारत में नंबर सीरीज के सबसे किफायती मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया था.

उस डिवाइस में बड़ी डिस्प्ले दी गई थी, जबकि कीमत को नियंत्रित रखने के लिए कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन में कटौती की गई थी. उस समय हैंडसेट की कीमत 8GB + 256GB वैरिएंट के लिए 34,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 37,999 रुपये रखी गई थी.

Reno 16F जैसे फीचर्स मिल सकते हैं

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Reno 16C के कई फीचर्स Reno 16F जैसे हो सकते हैं, जिसे इंडोनेशिया और मलेशिया में लॉन्च किए जाने की तैयारी है. यदि यह जानकारी सही साबित होती है तो स्मार्टफोन में 6.57 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी.

यह डिस्प्ले सामान्य Reno 16 मॉडल की तुलना में बड़ी हो सकती है. तुलना के लिए Reno 16 को चीन में 6.32 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया था.

प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी

रिपोर्ट के अनुसार Oppo Reno 16C में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है.

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है. इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल हो सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की भी बात कही गई है.

अन्य संभावित फीचर्स

रिपोर्ट के अनुसार Oppo Reno 16C में 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.

स्मार्टफोन में प्लास्टिक फ्रेम, स्टीरियो स्पीकर्स, IP69 रेटिंग और NFC सपोर्ट भी मिल सकता है. फिलहाल Oppo की ओर से Reno 16C को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में इन सभी जानकारियों को फिलहाल रिपोर्ट और लीक पर आधारित माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत में Telegram बैन! इस दिन तक नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल यूजर्स, NEET एग्जाम को देखते हुए लिया गया फैसला

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :