Oppo A74 5G के बारे में नई रिपोर्ट सामने आई है जिसे पता चला है कि फोन को अप्रैल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि भारत से पहले Oppo A74 5G कोलंबिया और थाईलैंड में एंट्री ले चुका है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाला फोन इसकी तुलना में काफी अलग होने वाला है। डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा और दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी ओप्पो ने फोन की लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
Oppo A74 5G के बारे में टिप्सटर अभिषेक यादव ने भी एक ट्वीट किया है जिससे पता चला है कि फोन की कीमत लगभग 20,000 रुपये हो सकती है। बता दें कि थाईलैंड में इस फोन को THB 8,999 यानि करीब 21,000 रुपये में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन फ्लूइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर कलर में आता है। इसके अलावा, फोन में 6GB रैम व 128GB स्टोरेज मिलेगा।
Oppo A74 में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz होगी। इसके अलावा, डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। पों स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट आदि मिलेंगे। स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP के दो अन्य सेन्सर मिलेंगे। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Oppo A74 में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।