OPPO ने कुछ समय पहले ही पुष्टि की थी कि 10 अक्टूबर को OPPO Reno Ace स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। अब एक नई रिपोर्ट से यह साफ़ हो गया है कि कम्पनी इस दिन कई फोंस को पेश कर सकती है। जी हाँ, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने खुलासा किया है कि OPPO K5 Mobile phone को भी 10 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।
कम्पनी द्वारा शेयर किए गए OPPO K5 के पोस्टर से पता चलता है कि डिवाइस साइबर मेटल (ब्लू), फोरेस्ट फेंटेसी (ग्रीन) और पोलर सनशाइन (वाइट) रंगों में आएगा। हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल सेंसर से लैस क्वैड कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी होगा। पोस्टर से यह भी पता चलता है कि फोन कई फोटोग्राफी फीचर्स जैसे, ब्लैक एंड वाइट, रेट्रो और पोर्ट्रेट फीचर्स ऑफर करेगा। स्मार्टफोन चीन में Jingdong Mall द्वारा रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है।
PCNM00 OPPO फोन को हाल ही में TENAA पर देखा गया है जो कि आगामी OPPO K5 फोन हो सकता है। हैंडसेट में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी एम्बेड किया जाएगा। फोन एंड्राइड 9 पाई पर काम करेगा। ऐसी अफवाहें भी आ रही हैं कि फोन स्नैपड्रैगन 730G मोबाइल प्लेटफार्म द्वारा संचालित होगा। SoC को 8GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा और साथ ही डिवाइस में 128GB स्टोरेज भी मिलेगा।
OPPO K5 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर क्वैड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक सेंसर सैमसंग का GW1 64 मेगापिक्सल लेंस है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और अन्य दो सेंसर 2 मेगापिक्सल का लेंस हैं। स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। पिछली रिपोर्ट में सामने आया है कि फोन 30W VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा।
OPPO Reno2 F स्मार्टफोन को भी TENAA लिस्टिंग में देखा जा चुका है जहां डिवाइस की सभी specifications देखी जा सकती हैं। ऐसा हो सकता है कि कम्पनी 10 अक्टूबर को आयोजित इवेंट में OPPO Reno Ace और K5 के साथ ही Reno2 F से भी पर्दा उठा ले।