OPPO अपने OPPO K3 स्मार्टफोन की पीढ़ी के अगले phone OPPO K5 को 10 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है। इसी इवेंट में फ्लैगशिप OPPO Reno Ace स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। Launch से कुछ दिन पहले ही OPPO K5 के दो वैरिएंट की कीमतें सामने आई हैं।
लीक से पता चला है कि OPPO K5 को चीन में दो वैरिएंट 6GB रैम और 8GB रैम के साथ लाया जाएगा। दोनों वैरिएंट में 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएंगे। इन दोनों वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,799 Yuan (~$251) और 1,999 Yuan (~$277) रखी गई है। अभी लीक में OPPO K5 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट का पता नहीं चला है।
OPPO फोन को हाल ही में TENAA पर देखा गया है जो कि आगामी OPPO K5 फोन हो सकता है। हैंडसेट में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी एम्बेड किया जाएगा। फोन एंड्राइड 9 पाई पर काम करेगा। ऐसी अफवाहें भी आ रही हैं कि फोन स्नैपड्रैगन 730G मोबाइल प्लेटफार्म द्वारा संचालित होगा। SoC को 8GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा और साथ ही डिवाइस में 128GB स्टोरेज भी मिलेगा।
OPPO K5 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर क्वैड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक सेंसर सैमसंग का GW1 64 मेगापिक्सल लेंस है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और अन्य दो सेंसर 2 मेगापिक्सल का लेंस हैं। स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। पिछली रिपोर्ट में सामने आया है कि फोन 30W VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा।
OPPO Reno2 F स्मार्टफोन को भी TENAA लिस्टिंग में देखा जा चुका है जहां डिवाइस की सभी specifications देखी जा सकती हैं। ऐसा हो सकता है कि कम्पनी 10 अक्टूबर को आयोजित इवेंट में OPPO Reno Ace और K5 के साथ ही Reno2 F से भी पर्दा उठा ले।