Oppo K5 स्मार्टफोन को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक मिड-रेंज मोबाइल फोन है। जिसे कंपनी की K सीरीज में लॉन्च किया गया है। आपको बता देते हैं कि यह नया मोबाइल फोन तीन अलग अलग रंगों में लॉन्च किया गया है। इसे आप ग्रीन, ब्लू, और वाइट कलर में ले सकते हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के सबसे बड़ी खासियत इसका 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप है। साथ ही फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक AMOLED स्क्रीन भी मिल रही है, फोन में स्नेपड्रैगन 730G चिपसेट भी मिल रहा है।
Oppo K5 स्मार्टफोन में आपको एक 6.4-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसे गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 730G चिपसेट और 8GB तक की रैम भी इसमें मिल रही है। फोन को एंड्राइड 9 Pie पर लॉन्च किया गया है।
फोन में फोटोग्राफी के लिए एक 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, साथ ही फोन में एक 2MP का डेप्थ सेंसर और एक 2MP का 4cm मैक्रो सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो 30W की VOOC 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है।
Oppo K5 मोबाइल फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ RMB 1,899 यानी लगभग Rs 18,970 में मिल सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप मात्र RMB 2,099 की कीमत में ले सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको यह मोबाइल फोन Rs 20,965 की कीमत में मिलने वाला है, साथ ही इसके 8GB रैम और 256GB मॉडल को आप RMB 2,499 यानी लगभग Rs 24,960 में ले सकते हैं। इस मोबाइल फोन की सेल चीन में 17 अक्टूबर से होने वाली है।