मई में Oppo K11x के लॉन्च के बाद अब Oppo का एक नया फोन PJC110 मॉडल नंबर के साथ TENNA लिस्टिंग में देखा गया है। इसमें एक जाना-माना डिजाइन सामने आया है जिसमें एक सेंटर पंच-होल डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम शामिल है और यह Oppo K11 के नाम से जुलाई में लॉन्च हो सकता है।
वनप्लस ने Nord CE 3 को 5 जुलाई के लॉन्च से पहले टीज़ किया है, इसलिए यह एक ही फोन हो सकता है क्योंकि Oppo और OnePlus Nord फोंस दोनों का डिजाइन एक जैसा है। आपको याद दिला दें कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G चीन में Oppo K11x के तौर पर लॉन्च हुआ था।
लीकर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार दोनों स्मार्टफोंस में एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स होंगे।
अपकमिंग फोन में 6.7-इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर मिल सकता है जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। डिवाइस एंड्रॉइड 13 OS के साथ आने की उम्मीद है।
फ़ोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP रियर कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल हो सकता है, वहीं सामने की तरफ 16MP फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसे 5000mAh बैटरी के साथ पैक किया जा सकता है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।