Oppo Find X2 Lite फोन जल्द ही Find X2 सीरीज़ में शामिल हो सकता है जिसमें Find X2 और Find X2 Pro पहले से शामिल हैं। एक नए लीक में सामने आया है कि Find X2 Lite में स्नैपड्रैगन 765 SoC और 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। फोन को 5G सपोर्ट दिया जाएगा। लीक में बैटरी, चार्जिंग स्पीड, कैमरा और कनेक्टिविटी आदि के बारे में जानकारी मिली है।
Winfuture की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन का दाम EUR 499.99 (लगभग 41,000 रुपये) रहेगा। यूरोप में फोन को ब्लैक और वाइट कलर में सेल किया जाएगा।
फोन में 6.4 इंच की 1,080×2,340 पिक्सल रेज़ोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि फोन में Snapdragon 765 SoC मिलेगा। स्नैपड्रैगन X52 मॉडेम की बदौलत फोन 5G सपोर्ट करता है। हालांकि यह यूरोपीय वेरिएंट के लिए सीमित हो सकता है।
पिछले लीक की मानें तो Find X2 Lite में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और दूसरा 8MP का शूटर, तीसरा 2MP का डेप्थ सेंसर और चौथा 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Oppo के इस फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 4,025mAh की बैटरी मिल सकती है जो 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
कनेक्टिविटी के लिए फोन NFC, Wi-Fi 6 सपोर्ट, 3.5mm हैडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया जाएगा। डिवाइस एंड्राइड 10 के साथ ColorOS 7.0 के साथ आया है।