Oppo अपनी Find सीरीज़ में नए स्मार्टफोंस को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। स्मार्टफोन को Oppo Find X2 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है और लेटेस्ट लीक में डिवाइस की डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी देखी गई है। Weibo अकाउंट पर एक टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि Oppo Find X2 में 6.5 इंच की QHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 3168 x 1440 पिक्सल है। रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले मिलेगी।
यूज़र्स दो विकल्पों स्टैण्डर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट में डिवाइस खरीद सकते हैं। यूज़र्स इसके अलावा फुल HD+ तथा QHD+ रेज़ोल्यूशन में से चुनाव कर सकते हैं।
डिवाइस में QHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वनप्लस ने भी इसी तरह की स्क्रीन को शोकेस किया है और सैमसंग भी आगामी Galaxy S20 सीरीज़ में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है।
Oppo की Find सीरीज़ स्मार्टफोन की अगर बात की जाए तो हम 2013 में लॉन्च हुए Oppo Find 5 में 1080p डिस्प्ले देख चुके हैं, जो कि आज के समय में कई फोंस में देखी जाती है। 2014 में कम्पनी ने Find 7A फोन लॉन्च किया था जिसे बाद में OnePlus One का बेस बनाया गया है। इसके बाद 2018 में कम्पनी ने Find X फोन लॉन्च किया था।
स्पेक्स की बात करें तो Oppo Find X स्मार्टफोन को 6.42-इंच की एक AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, Oppo Find X को कंपनी की ओर से 2340×1080 पिक्सल की 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन से लैस किया गया है। इसके अलावा इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.8 फीसदी है। फोन को एक एल्युमीनियम फ्रेम के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके फ्रंट और बैक पर आपको गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल रहा है।