Oppo अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ को आज पेश करने वाली है। लम्बे इंतज़ार के बाद Find X2 और Find X2 Pro को आज पेश किया जाएगा। यह सीरीज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865, 120Hz डिस्प्ले और 65W Super VOOC 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है। कहा जा रहा है कि इस फ़ास्ट चार्जिंग के ज़रिए डिवाइस 35 मिनट में पूरा चार्ज हो जाएगा। Oppo Find X2 और Find X2 Pro के लीक्स में कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। इसके अलावा, दोनों फोंस के डिज़ाइन और लुक के बारे में भी संकेत मिलेंगे।
आधिकारिक Oppo वेबो account ने एक टीज़र पोस्ट किया है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा और periscope lens को फोन के टॉप पर देखा जा सकता है। ये रेंडर Find X2 Pro का हो सकता है जो कि इस हाल ही में लीक हुई लाइव इमेजेस से मेल खाता है। इसके अलावा, टिप्स्टर Ishan Agarwal ने Oppo Find X2 Pro का रेंडर पोस्ट किया है जो कि कम्पनी द्वारा शेयर किए गए टीज़र से मिलता जुलता है। फोन को ग्लॉसी रियर पैनल दिया गया है जो मिरर फिनिश के साथ आया है। टिप्स्टर ने वनिला Oppo Find X2 का रेंडर भी साझा किया है। स्टैण्डर्ड Find X2 में ट्रिपल रियर मिलने वाला है लेकिन इस फोन में पेरिस्कोप कैमरा लेंस नहीं मिलेगा।
दोनों फोंस में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी जिसमें सिंगल होल-पंच डिज़ाइन मिलेगा जो कि कि कम्पनी के रेनो 3 प्रो के चीनी वैरिएंट से मिलता-जुलता है। Oppo ने खुलासा किया है कि Find X2 की स्क्रीन 67.8-डिग्री एंगल पर कर्व्ड होगी। अन्य आधिकारिक टीज़र से Find X2 की डिस्प्ले के बारे में जानकारी मिलती है। टीज़र के मुताबिक, Find X2 में 800 nits टिपिकल और 1200 nits पीक ब्राइटनेस डिस्प्ले, 5,000,000:1 कंट्रास रेश्यो और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमुट के लिए सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल फोन की डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करेगी जिसका मतलब है कि आपको गेमिंग के दौरान इम्प्रूव्ड रेस्पोंस टाइम मिलने वाला है। ppo भारत में अपने Find X2 डिवाइस का 5G-ready वर्जन लॉन्च करेगा।
Oppo Find X2 का दाम €999 हो सकता है जबकि Find X2 Pro को €1,199 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। नीचे दिए गए लिंक पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।