₹25,000-₹26,000 के बीच रखी जा सकती है Oppo F23 Pro 5G की कीमत
फोन के वेरिएंट के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है
Oppo भारतीय बाजार में एक ब्रांड न्यू मिड-रेंज फोन Oppo F23 Pro 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट से फोन के फीचर्स, कीमत और लॉन्च के बारे में काफी कुछ जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि फोन 15 मई को लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत ₹25,000-₹26,000 के बीच रखी जा सकती है। हैंडसेट के वेरिएंट के बारे में अब तक जानकारी नहीं मिली है हालांकि, ग्राहक एक से अधिक वेरिएंट आने की उम्मीद कर रहे हैं।
Oppo F23 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo F23 Pro 5G एक 6.72-इंच की LCD डिस्प्ले के साथ 580 निट्स ब्राइटनेस ऑफर कर सकता है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।
स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है जिसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेन्सर और 2-मेगापिक्सल के दो लेंस दिए जाएंगे। इनमें से एक कैमरा में 40x माइक्रोस्कोप लेंस होगा। इसके अलावा फोन में सामने की तरफ 32-मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा शामिल किया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो Oppo F23 Pro 5G को 5,000mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करेगी। यह SuperVOOC चार्जिंग तकनीक होने की संभावना है। इस तकनीक के साथ यूजर्स को अपना फोन चार्ज करने के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना होगा। यह फास्ट चार्जिंग ऑप्शन आपका काफी समय बचाएगा।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।