भारत में आ गए गजब के Window AC, कमरे को बना देंगे शिमला जैसा ठंडा, हवा क्वालिटी भी हो जाएगी चकाचक, जानें कीमत

HIGHLIGHTS

SHARP ने भारत में नए विंडो AC लॉन्च किए

इनमें Plasmacluster से एयर प्यूरीफिकेशन भी मिलेगा

कीमत 34,490 रुपये से शुरू होती है

SHARP ने भारत में अपने नए विंडो एयर कंडीशनर्स (AC) की रेंज लॉन्च कर दी है. इन SHARP AC की सबसे खास बात है कि ये एयर प्यूरिफायर के तौर पर भी काम करते हैं. यानी SHARP AC आज की दो बड़ी समस्याओं को टारगेट करती है. भीषण गर्मी के साथ खराब हवा की क्वालिटी को भी इससे निपटा जा सकता है.

SHARP ने इस लाइनअप में दो सीरीज पेश की हैं, Ryohu (Inverter) और Ryohu-FS (Fixed Speed), और दोनों का फोकस सिर्फ कूलिंग नहीं बल्कि हेल्दी एयर भी है. इन ACs की सबसे खास बात SHARP की Plasmacluster टेक्नोलॉजी है. जो हवा में पॉजिटिव और नेगेटिव आयन रिलीज करके बैक्टीरिया, वायरस, एलर्जन और बदबू को कम करने का काम करती है. मतलब यह सिर्फ कमरे को ठंडा नहीं करता, बल्कि हवा को भी साफ करता है.

भारतीय गर्मी को ध्यान में रखकर किया गया डिजाइन

भारतीय गर्मी को ध्यान में रखते हुए इन ACs को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी सही तरीके से कूलिंग दे सकें. कुछ मॉडल्स में ट्विन रोटरी इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जिससे कूलिंग तेज और स्मूद होती है. साथ ही टर्बो मोड, कोआंडा एयरफ्लो और 4-वे ऑटो स्विंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, ताकि कमरे के हर कोने तक समान कूलिंग पहुंचे.

मिलेंगे ऑटो, कूल, ड्राई और फैन मोड्स

इनमें ऑटो, कूल, ड्राई और फैन जैसे कई मोड्स मिलते हैं, और 4-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर के जरिए यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग कंट्रोल कर सकता है, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है. इसके अलावा 100% कॉपर कंडेंसर, एंटी-कोरोजन कोटिंग और ऑटो-रीस्टार्ट जैसे फीचर्स इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाते हैं.

Ryohu Inverter सीरीज में 1.45 टन के मॉडल्स आते हैं, जिनमें 3-स्टार और 5-स्टार ऑप्शन दिए गए हैं, जो ज्यादा एनर्जी सेविंग के लिए बेहतर हैं. वहीं Ryohu-FS फिक्स्ड स्पीड सीरीज 1.41 से 1.70 टन तक के विकल्प देती है, जिसमें 2-स्टार और 3-स्टार मॉडल शामिल हैं. इस सीरीज में 18 मीटर तक का लॉन्ग एयर थ्रो मिलता है, जो बड़े कमरों के लिए उपयोगी है.

कीमत की बात करें तो Ryohu-FS सीरीज की शुरुआती कीमत 34,490 रुपये है, जबकि इन्वर्टर मॉडल्स 39,990 रुपये से शुरू होते हैं. कंपनी हर मॉडल पर 5 साल की वारंटी दे रही है, और इन्वर्टर सीरीज के कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :