OPPO F19 Pro+ और OPPO F19 Pro को लेकर इंडिया में टीज़र सामने आया है, ऐसा भी सामने आ रहा है कि इन आगामी फोंस को इंडिया के मार्किट में जल्दी ही लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते है कि यह OPPO F17 सीरीज की पीढ़ी के ही नए मोबाइल फोंस होने वाले हैं। असल में Oppo F17 सीरीज में एक रेगुलर Oppo F17 और Oppo F17 Pro को लॉन्च किया जा चुका है, इन फोंस को पिछले साल सितम्बर महीने में लॉन्च किया गया था। अगर हम ओपो एफ19 सीरीज की बात करें तो इस सीरीज में पहले मॉडल्स के तौर पर OPPO F19 Pro+ और OPPO F19 Pro को लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि अभी तक वनिला OPPO F19 को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि इन फोंस को अमेज़न इंडिया पर देखा जा सकता है, जिससे इनके इंडिया में जल्दी ही लॉन्च का हिंट मिल रहा है। वहीँ आपको बता देते है कि अमेज़न इंडिया लिस्टिंग से अभी तक इसके स्पेक्स आदि की जानकारी नहीं मिल रही है। हालाँकि एक टिपस्टर की ओर से इन सीरीज की कीमत जरुर सामने आई है।
अगर हम Amazon India के एक पेज की बात करते हैं तो आपको बता देते है कि OPPO F19 Series में जो फोंस नजर आ रहे हैं, वह OPPO F19 Pro+ 5G और OPPO F19 Pro हैं। यहाँ इन फोंस को लेकर एक टैगलाइन भी लिखा हुआ है ‘कमिंग सून’ हालाँकि यहाँ इसके लॉन्च की कोई भी टाइमलाइन नहीं दी गई है। हालाँकि एक टीज़र इमेज से इतना जरुर सामने आ रहा है कि फोंस में आपको होल-पंच कटआउट मिलने वाले हैं, जो आपको स्लिम बेजल्स के साथ मिल रहे हैं, साथ ही फोंस में आपको एक थिक चिन भी मिलने वाली है।
इसके अलावा अगर हम टिपस्टर सुधान्सू की ओर से ट्विटर पर शेयर की गई एक तस्वीर को देखें तो हमें फोंस के बारे में काफी जानकारी मिल जाती है। जैसे OPPO F19 Pro+ 5G मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, साथ ही आपको यहाँ बता देते है कि यह कैमरा आपको रेक्टंगुलर मोड्यूल में देखने को मिलेगा। हालाँकि अगर हम OPPO F19 Pro की बात करें तो टिपस्टर के अनुसार इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है।
हालाँकि आपको बता देते है कि टिपस्टर की ओर से इतना ही नहीं बल्कि ककुछ स्पेक्स भी सामने आये हैं। आपको बता देते है कि कीमत भी यहाँ से ही सामने आ रही है, और जानकारी मिल रही है कि आखिर Oppo F19 Pro+ 5G और OPPO F19 Pro मोबाइल फोंस किस प्राइस में आने वाले हैं। आपको बता देते है कि इस टिपस्टर के अनुसार सामने आ रहा है कि OPPO F19 Pro+ 5G मोबाइल फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में लगभग RS 25,000 के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में आपको एक 6.4-इंच की AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है, साथ ही फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 800U SoC भी मिलेगा।
https://twitter.com/Sudhanshu1414/status/1365929330547691522?ref_src=twsrc%5Etfw
फोन में कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी सेंसर और इसके साथ एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलने वाला है। हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा यह मोबाइल फोन 4,500mAh बैटरी से लैस है, और इसमें आपको 30W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है।
अगर हम टिपस्टर की मानें तो आपको बता देते है कि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में आने वाले OPPO F19 Pro मोबाइल फोन को लगभग Rs 20,000 की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा आपको बता देते है कि OPPO F19 Pro मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक Helio P95 SoC भी मिलने वाला है, साथ ही फोन एक क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस होगा।
https://twitter.com/Sudhanshu1414/status/1365929333156573185?ref_src=twsrc%5Etfw
इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर मिलने वाला है, साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का सेंसर मिल रहा है, यह एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलने वाला है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है, साथ ही फोन में आपको 30W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ एक 4,310mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है।