नया मिड-रेंज Oppo F15 स्मार्टफोन हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने फोन को लॉन्च के बाद प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया था और आज Oppo F11 की जगह लेने वाले इस फोन को sale किया जा रहा है। Smartphone की टक्कर में Vivo S1 Pro, Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Realme X2 पहले से बाज़ार में मौजूद हैं। आइए जानते हैं स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में…
Oppo F15 को भारत में केवल एक वैरिएंट में लॉन्च किया गया है जो कि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस है। डिवाइस को आप Rs 19,990 में खरीद सकते हैं और यह भी बता दें कि फोन Flipkart, Amazon India और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है। अगर आप Flipkart पर जाकर smartphone खरीदते हैं तो और HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI शुरू करते हैं तो कम्पनी 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट देगी। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank Credit कार्ड पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर भी है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिप्कार्ट पर डिवाइस को Rs 14,050 के एक्सचेंज ऑफर और प्रति माह Rs 1,666 की नो कॉस्ट EMI पर भी सेल किया जा रहा है। Amazon India पर स्मार्टफोन को Rs 9,050 के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। ICICI Bank डेबिट कार्ड द्वारा खरीदारी करने पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं।
OPPO F15 में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है और जो 2400×1080 पिक्सल का FHD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। डिवाइस को हल्का बनाने के लिए स्लीक डिज़ाइन का उपयोग किया गया है। फोन की थिकनेस 7.9mm है और डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया गया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Oppo F15 में AI क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 48MP (F1.8) का मुख्य कैमरा, 8MP (F2.3) का अल्ट्रा-वाइड एंगल मैक्रो लेंस, 2M (F2.4) मोनो लेंस, और 2M (F2.4) का पोर्ट्रेट लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। डिवाइस का 48MP कैमरा 4-इन-1 पिक्सल बिनिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग कर के शार्प इमेज साझा करता है।
Oppo F15 एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर काम करता है और ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P70 (MT6771V) SoC से लैस है इसे Mali G72 MP3 GPU के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है इसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। आपको बता दें कि ओप्पो के नए F15 फोन में 3 कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। मीडियाटेक हीलियो P70 12nm प्रोसेसर पर बनाया गया है और यह 2.1GHz पर क्लोक्ड है।
Oppo F15 में 4,000mAh की बैटरी मिल रही है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस का मेजरमेंट 160.2×73.3×7.9mm है और इसका वज़न 172 ग्राम है।