चीनी स्मार्टफोन निर्माता Oppo पिछले कुछ समय से अपने नए Oppo F15 smartphone को टीज़ कर रहा है। नया स्मार्टफोन ओप्पो की F सीरीज़ के तहत बाज़ार में आएगा जिसमें हम पहले Oppo F9 Pro और Oppo F11 Pro को देख चुके हैं। हाल ही में आए रूमर्स के मुताबिक, यह नया फोन रीब्रांडेड Oppo A91 होगा। अगर ऐसा होता है तो इस फोन की कीमत Rs 20,000 की श्रेणी में रह सकती है। Flipkart पर देखे गए प्रोमो इमेज से स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा भी हो गया है। स्मार्टफोन को 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
Oppo F15 में 6.4 इंच की AMOLED कैपसिटिव स्क्रीन मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। फोन मीडियाटेक MT6771V Helio P70 SoC द्वार संचालित होगा और इसे Mali G72 MP3 GPU के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा।
फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/1.8 रहेगा और इसे 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। कैमरा सेटअप में LED फ़्लैश, HDR और पनोरमा मोड्स मिलेंगे। डिवाइस के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, Oppo F15 30fps पर 4K विडियो शूट कर सकता है जबकि फ्रंट कैमरा से 30fps पर 1080p विडियो शूट की जा सकती है।
Oppo F15 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और डिवाइस में 4025mAh की बैटरी मिलती है। फोन में VOOC Flash Charge 3.0 दी जाएगी। फोन में 3.5mm जैक और aptX HD ऑडियो सपोर्ट दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, डुअल-बैंड WiFi और WiFi डायरेक्ट सपोर्ट दिया गया है।
अगर यह डिवाइस वाकई Oppo A91 होगा तो उम्मीद है कि फोन Android 9.0 Pie के साथ ओप्पो के ColorOS 6.1 पर काम करेगा। डिवाइस के लॉन्च के करीब आते ही फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन भी सामने आ सकती हैं।