OPPO ने आज भारत में अपना F15 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जो कि लाइटनिंग ब्लैक और यूनीकॉर्न वाइट कलर में उपलब्ध हुआ है। डिवाइस की ख़ासियत में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड कैमरा आदि शामिल हैं।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OPPO F15 में 6.3 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है और जो 2400×1080 पिक्सल का FHD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 48MP (F1.7) का मुख्य कैमरा, 8MP (F2.25) का अल्ट्रा-वाइड एंगल मैक्रो लेंस, 2M (F2.4) मोनो लेंस, और 2M (F2.4) का पोर्ट्रेट लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है इसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। आपको बता दें कि ओप्पो के नए F15 फोन में 3 कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए WLAN 802.11a/b/g/n/ac, WLAN 2.4G, WLAN 5.1G, WLAN 5.8G, WLAN डिस्प्ले, ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट मिल रहा है।
Oppo F15 एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर काम करता है और ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P70 (MT6771V) SoC से लैस है इसे Mali G72 MP3 GPU के साथ पेयर किया गया है। Oppo F15 में 4,000mAh की बैटरी मिल रही है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस का मेजरमेंट 160.2×73.3×7.9mm है और इसका वज़न 172 ग्राम है।
Oppo F15 के 8GB रैम वैरिएंट को Rs 19,990 में खरीदा जा सकता है और डिवाइस आज से अमेज़न, फ्लिप्कार्ट और ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए आने वाला है जबकि डिवाइस की पहली सेल 24 जनवरी को शुरू होगी। इसके अलावा यूज़र्स Oppo F15 के साथ वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और HDFC कार्ड पर 10 प्रतिशत कैशबैक भी पा सकते हैं।