आज हम Oppo A53s 5G की बात कर रहे हैं जो 2 मई से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए आया है। पिछले महीने किफ़ायती 5जी इनेबल फोन को लॉन्च किया है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट और क्रिस्टल ब्लू और इंक ब्लैक कलर में आएगा।
Oppo A53s के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 14,990 है जबकि 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 16,990 है।
यह मोबाइल फोन यानी OPPO A53s 5G को एंड्राइड 11 के साथ लॉन्च किया गया है, फोन में आपको एक 6.52-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, फोन में आपको 60Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर मिल रहा है, फोन में आपको 8GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है, जो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि OPPO A53s 5G में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी सेनोस्र मिल रहा है, फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है, और इसमें आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 8MP का सेंसर मिल रहा है, जो आपको फोन में मौजूद नौच पर मिल रहा है। इस मोबाइल फोन यानि OPPO A53s 5G में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।