चीन के स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने बुधवार को भारत में होने वाले अपने लाइव ऑनलाइन लॉन्च को कैन्सिल कर दिया। क्योंकि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के बाद स्थानीय भारतीय व्यापारी समूहों ने चीनी उत्पादों को हटाने का निर्णय लिया है।
भारत और चीन के सैनिकों के बीच इस सप्ताह विवादित हिमालयी पर्वतीय सीमा पर लड़ाई हुई, जिसे 1967 के बाद से सबसे खराब संघर्ष कहा जा सकता है और इस संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए।
यह भारतीय बाज़ार पर नज़र रखने वाले बड़े चीनी निवेशकों के लिए खतरा हो सकता है क्योंकि इससे पहले भी ये निवेशक कोरोनोवायरस संकट के दौरान भी चीन विरोधी भावनाओं का सामना कर चुके हैं।
Oppo जिसका भारत में फोन-असेंबली प्लांट भी है, पहले ही बुधवार को अपनी नई Find X2 स्मार्टफोन सीरीज़ को लाइव इवेंट में लॉन्च करने का ऐलान कर चुका था लेकिन बुधवार को 4 बजे जिस यूट्यूब लिंक पर इवेंट लाइव जाना था वह उपलब्ध नहीं था।
फोन के लॉन्च को समय से 20 मिनट बाद अपलोड किया गया जो कि प्री-रेकॉर्डेड विडियो था और इसमें भारत में कोरोनावायरस को रोकने के लिए Oppo के भारतीय संस्थाओं को किए गए समर्थन को भी दिखाया गया।
Oppo ने लाइव लॉन्च को कैन्सिल करने के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन एक करीबी व्यक्ति का कहना है कि सोशल मीडिया पर कोलाहल से बचने के लिए ऐसा किया गया। आगे यह भी कहा कि, महोल में कोई तनाव नहीं है।