Oppo A74 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है जो कि कंपनी की ओर से Rs 20,000 की श्रेणी में पहला 5G फोन है। यह नया फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC द्वारा संचालित है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले भी दी गई है। इसके अलावा Oppo A74 5G की खासियत में 18W फास्ट चार्जिंग, ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और थर्मल मैनेजमेंट के लिए मल्टी-कूलिंग सिस्टम शामिल है। इससे पहले ओप्पो के इस फोन को कंबोडिया और थायलैंड में पेश किया जा चुका है। हालांकि उस मॉडल में क्वाड रियर कैमरा और AMOLED डिस्प्ले मिली थी।
Oppo A74 5G में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है जिसकी कीमत Rs 17,990 रखी गई है। फोन फ्लुइड ब्लैक और फंटास्टिक पर्पल कलर में आया है और इसे 26 अप्रैल से अमेज़न व मुख्य रिटेल स्टोर्स पर सेल किया जाएगा।
Oppo A74 5G को अमेजन पर चुनिन्दा कार्ड्स से खरीदने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Oppo A74 5G को खरीदने के लिए एक बंडल ऑफर भी लाया जाएगा जिसके तहत ऑनलाइन ख़रीदारी करने पर Oppo Enco W11 को Rs 1,299, Oppo Band को Rs 2,499 और Oppo W31 को Rs 2,499 कम कीमतों में खरीदा जा सकेगा। कंपनी दो साल की एक्सटैंडेड वारंटी भी ऑफर करेगी। ऑफलाइन खरीदने वालों के लिए कंपनी HDFC बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, कोटक महिंद्रा, बैंक ऑफ बड़ोदा,फेडरेल बैंक पर पाँच प्रतिशत कैशबैक ऑफर करेगी। इसके अलावा, पेटीएम पर 11 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक और सभी लीडिंग फाइनेंसर्स पर ज़ीरो डाउनपेमेंट स्कीम भी दी जाएगी।
Oppo A74 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 405ppi और एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।
फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है। यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन कलर OS 11.1 के साथ मिलकर एंडरोइड 11 पर काम करता है।
फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।
Oppo A74 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 8.42mm और वज़न 188 ग्राम है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन को 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C पोर्ट आर 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।