Oppo Ace 2 5G फोन को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है और कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। आगामी डिवाइस दरअसल, Reno Ace की जगह लेगा जो पिछले साल अक्तूबर में पेश किया गया था। फोन को हाल ही में TENAA पर देखा गया था और इससे पुष्टि हुई है कि स्मार्टफोन क्वाड कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले से लैस होगा। कंपनी साथ ही चीन में हो रहे इवैंट में Oppo Enco 31 TWS earbuds को भी पेश करेगी।
कंपनी ने वेबों पर पुष्टि की है कि Oppo Ace 2 5G को 13 अप्रैल को चीन में पेश किया जाएगा। यह ईवेंट वहाँ के शाम 7 बजे (4.30pm IST) पर शुरू होगा और इवैंट में Enco 31 TWS earbuds को भी पेश किया जाएगा। ओप्पो ने यह भी पुष्टि की है कि डिवाइस के नाम से Reno ब्रांडिंग को हटा दिया जाएगा और फोन केवल Oppo Ace 2 के नाम से आएगा। कंपनी ने अभी Oppo Ace 2 के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन आदि की जानकारी साझा नहीं की है लेकिन यह पिछले फोन से बेहतर होने वाला है।
लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले Antutu पर प्रोटोटाइप मॉडल देखा गया है। डिवाइस को PDHM00 मॉडल नंबर के साथ Antutu पर देखा गया है और फोन Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट से लैस है।
Oppo Reno Ace 2 को Antutu बेंचमार्क टेस्ट पर 560,217 पॉइंट्स प्राप्त हुए हैं। डिवाइस को CPU डिपार्टमेंट में 180,132 पॉइंट्स मिले हैं और GPU टेस्ट में 210,371 पॉइंट्स मिले हैं। Antutu लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि Reno Ace 2 को मेमोरी टेस्ट में 89,927 और UX टेस्ट में 79,787 अंक मिले हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि Antutu बेंचमार्क टेस्ट में फ़ाइनल रीटेल वेरिएंट बेहतर परफॉर्म करेगा। स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और यह एक Full HD+ रेजोल्यूशन वाला AMOLED पैनल होगा। डिस्प्ले में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा। Find X2 सीरीज़ की तरह स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कोर्नर पर पंच-होल दिया जाएगा। इस कटआउट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।