OPPO A54 5G स्मार्टफोन को यूरोप के मार्किट में लॉन्च कर दिया गया है, आपको बता देते है कि यह A सीरीज में कंपनी का नया मोबाइल फोन है। इसके पहले इस सीरीज में OPPO A75 5G और OPPO A94 5G को भी लॉन्च किया जा चुका है। यह एक बजट मोबाइल फोन है जिसे 5G सपोर्ट के साथ मार्किट में लॉन्च किया गया है। असल में कंपनी 5G को सभी तक पहुँचाना चाहती है इसी कारण अपने 5G फोंस को कम कीमतों में मार्किट में ला रही है। OPPO A54 5G स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। हालाँकि फोन में आपको एक होल-पंच कटआउट पर एक सेल्फी कैमरा भी देखने को मिल रहा है।
OPPO A54 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल में EUR 219 में ख़रीदा जा सकता है। आपको बता देते है कि इस मॉडल को यानी स्मार्टफोन को फैंटास्टिक पर्पल और फ्लूइड ब्लैक रंगों में ख़रीदा जा सकता है। फोन को यूरोप के मार्किट में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, इसके अलावा आपको बता देते है कि अन्य बाजारों में इस मोबाइल फोन के लॉन्च की अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
अगर हम OPPO A54 मोबाइल फोन के 4G वैरिएंट की बात करें तो इसे मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था, हालाँकि इसे इंडिया में Rs 13,490 की शुरूआती कीमत में लाया गया था। आपको बता देते हैं कि 5G मॉडल को ज्यादा स्लिम बेजल्स के साथ पेश किया गया है, हालाँकि रियर कैमरा का डिजाईन भी कुछ अलग है।
आपको बता देते है कि OPPO A54 मोबाइल फोन को एक 6.5-इंच की FHD+ डिस्लेथ के साथ लॉन्च किया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन में आपको 5G सपोर्ट के साथ क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 480 प्रोसेसर मिल रहा है। हालाँकि इसमें आपको एड्रेनो 619 GPU भी मिल रहा है, फोन में आपको 4GB की रैम के साथ 64GB के स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं।
अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है, हालाँकि फोन में आपको एक 2MP का मोनो लेंस भी मौजूद है। OPPO A54 5G फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
इस मोबाइल फोन में आपको एक यानी OPPO A54 5G मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 10W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ फोन में आती है। कम कीमत में कई 5G फोंस की टक्कर इस मोबाइल फोन से होने वाली है, हालाँकि अभी यह इंडिया में नहीं आया है तो इसे हम किसी भी स्मार्टफोन का प्रतिद्वंदी नहीं बता सकते हैं।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!