Oppo ने भारत में A5 2020 स्मार्टफोन का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। यह नया वैरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। Oppo A5 2020 का नया 6GB रैम वैरिएंट Rs 14,990 में खरीदा जा सकता है। डिवाइस को कई ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Oppo A सीरीज़ चीनी निर्माता की पहली ऑफलाइन सीरीज़ है। इससे पहले Oppo ने Oppo A5 2020 को 3GB और 4GB रैम वैरिएंट में लॉन्च किया था। इस समय डिवाइस के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 12,490 तथा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 13,990 में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन को सितम्बर में भारत में लॉन्च किया गया था। डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा और 19:9 की नौच डिस्प्ले मिलती है।
डुअल-नेनो सिम वाला Oppo A5 2020 एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर काम करता है। फोन में 6.5 इंच की HD+ दिस्पली दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89 प्रतिशत है। डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Oppo A5 2020 के 64GB इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Oppo A5 2020 के क्वाड कैमरा में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है।