Oppo ने हाल ही में भारतीय बाज़ार में नया Oppo A33 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन आज से Flipkart Big Diwali Sale में उपलब्ध होने जा रहा है। Oppo A33 को Flipkart Big Diwali Sale में पेश किया जा रहा है जो आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 11,990 है। यह दो रंगों मिंट क्रीम और मूनलाइट ब्लैक कलर में आता है।
Flipkart ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक पेटीएम ऑफर का लाभ उठा सकते हैं जिससे A33 को खरीदने पर 40k तक के लाभ मिलेंगे। ग्राहक Kotak Bank (क्रेडिट कार्ड EMI/डेबिट कार्ड EMI), RBL Bank (क्रेडिट कार्ड EMI & Non-EMI), Bank of Baroda (क्रेडिट कार्ड EMI) और Federal Bank (डेबिट कार्ड EMI) के कार्ड्स पर 5% कैशबैक भी पा सकते हैं।
डिवाइस को Rs 1,000 प्रति माह की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन से इसे एक्स्चेंज करने पर Rs 11,200 तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।
अगर OPPO A33 (2020) के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर्स के बारे में चर्चा की जाए तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको कलरOS 7.2 पर आधारित एंड्राइड 10 का सपोर्ट मिल रहा है। OPPO A33 (2020) मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की HD+ होल-पंच डिस्प्ले मिल रही है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 460 प्रोसेसर मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको 32GB की स्टोरेज मिल रही है, इसके अलावा इसे 256GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकता है।
OPPP A33 (2020) मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, साथ ही फोन में एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फ़ोन में आपको एक 2MP का एक मैक्रो सेंसर इसमें मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
इस मोबाइल फोन यानी OPPO A33 (2020) में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जिसे 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है जो फोन में आपको इसके बेक पर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिल रहे हैं। इस मोबाइल फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में ब्लूटूथ 5, USB Type C पोर्ट, वाई-फाई ac, और अन्य का सपोर्ट मिल रहा है।