भारत में सस्ता हुआ Oppo A16K, कीमत में हो गई है 1,491 रुपये की कटौती

Highlights

Oppo A16K हुआ सस्ता

Oppo A16K को अब खरीद सकते हैं 8,999 रुपये में

तीन रंगों में आता है Oppo A16K

Oppo का बजट स्मार्टफोन Oppo A16K काफी सस्ता हो गया है और इसकी कीमत में कटौती हुई है। Oppo A16K को इस साल जनवरी में पेश किया गया था। अब इसकी कीमत कम कर दी गई है। फोन मीडियाटेक प्रोसेसर द्वारा संचालित है। 

Oppo A16K की कीमत में 1,491 रुपये की कटौती हुई है। डिवाइस को भारत में 10,490 रुपये में पेश किया गया था और इसे अब 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहक फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं। फोन ऑनलाइन या ऑफलाइन चैनल के ज़रिए खरीदा जा सकता है। 

Oppo A16K स्पेक्स 

Oppo A16K एक 5G सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है और इसमें 2.4D ग्लास प्रोटेक्शन और 720 x 1600 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले दिया है। स्मार्टफोन का डिस्प्ले थिन बेज़ेल्स से घिरा हुआ है और इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है।

फोन के रियर में f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा जो 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। कैमरा 5x ज़ूम तक सपोर्ट करता है और कई फिल्टर, डैज़ल कलर मोड, नाइट फिल्टर आदि के साथ आता है। फ्रंट में, f / 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 76 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ देखा जा सकता है।

Oppo A16K मीडियाटेक के Helio G35 SoC पर काम करता है। जिसे 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन 4230mAh की बैटरी से लैस है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile