OPPO A15 को इंडिया के बाजार में अक्टूबर महीने में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने अपने एक नए मोबाइल फोन को इंडिया के बाजार में एंट्री दिला दी है। आपको बता देते है कि सस्ता OPPO A15s इंडिया के बाजार में पेश किया जा चुका है। इस मोबाइल फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एक ही रैम ऑप्शन में पेश किया गया है। हालाँकि OPPO A15s को अलग अलग तीन रंगों में पेश किया गया है, आइये जानते है कि आखिर OPPO A15s में आपको क्या मिल रहा है और इंडिया में इसका क्या प्राइस है।
OPPO A15s स्मार्टफोन को एक ही रैम और स्टोरेज मॉडल में मात्र Rs 11,490 की कम कीमत में इंडिया के बाजार में पेश किया गया है। इस मोबाइल फोन को आप डायनामिक ब्लैक, फैंसी वाइट, और रैम्बो सिल्वर आदि रंगों में ले सकते हैं। इस मोबाइल फोन की सेल 21 दिसम्बर को होने वाली है। यह अमेज़न इंडिया और सभी रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए इसी दिन उपलब्ध हो जाने वाला है।
अगर आप इस मोबाइल फोन को रिटेल स्टोर पर जाकर खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आपको OPPO A15s पर कई ऑफर और डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। जैसे इस मोबाइल फोन पर आपको 5 फीसदी कैशबैक ICICI Bank, Bank of Baroda, Federal Bank और Zest Money Cards पर मिल रहा है, इसके अलावा आपको NO Cost EMI भी मिल रही है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को अगर आप बिना किसी भी डाउनपेमेंट के खरीदना चाहते हैं तो आपके पास इसे खरीदने के कई ऑप्शन हैं। जैसे आप इसे Bajaj Finserv, IDFC First Bank, HDB Financial , Home Credit, HDFC Consumer Loan और ICICI Bank की ओर से ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप OPPO A15s को अमेज़न इंडिया पर जाकर खरीदते हैं तो आपको 10 फीसदी का डिस्काउंट HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स पर मिल रहा है। यह ऑफर मात्र 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर के बीच ही आपको मिलने वाला है।
OPPO A15s स्मार्टफोन को एक 6.52-इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक सेल्फी कैमरा के लिए नौच भी मिल रहा है। फोन में आपको ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ P35 प्रोसेसर भी मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज भी मिल रही है।
अगर हम कैमरा आदि के बात करते हैं तो आपको बता देते है कि OPPO A15s स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इस कैमरा में आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा, एक 2MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। हालाँकि इतना ही इस मोबाइल फोन में आपको एक 4230mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, फोन में आपको एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इस कीमत में हम देख रहे हैं कि Xiaomi और Realme के कई इसी कीमत में आने वाले फोंस को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।