5,000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ OPPO A11s स्मार्टफोन लॉन्च, कम बजट में शानदार फीचर
नए Oppo A11s में स्टैन्डर्ड 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज है
Oppo A11s भी 8GB + 128GB मॉडल में आता है जिसकी कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,100 रुपये) है
अगर आप कम बजट में एक बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है

OPPO ने Oppo A11s स्मार्टफोन को सबसे सस्ती कीमत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत महज 15,000 रुपये की कीमत के अंदर है। अगर आप कम बजट में एक बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
OPPO A11s की क्या है कीमत
फोन 8GB + 128GB मॉडल में भी आता है जिसकी कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,100 रुपये) है। हालांकि इस मोबाइल फोन के 4GB रैम मॉडल को मात्र CNY 999 यानि लगभग 11,800 रुपये में ले सकते हैं। इस फोन को ओप्पो की चीन साइट से ड्रीम व्हाइट और मैट ब्लैक में खरीदा जा सकेगा।
Oppo A11s स्मार्टफोन के फीचर और स्पेक्स
डुअल-सिम सपोर्ट वाला Oppo A11s Android 10 पर ColorOS 7.2 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 SoC, एड्रेनो 610 GPU और 8GB तक रैम है।

यह इमेज काल्पनिक है!
Oppo A11s ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें f / 2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए Oppo A11s में f/2.0 लेंस के साथ फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
नए Oppo A11s में स्टैन्डर्ड 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ दो अलग-अलग रंग ऑप्शन और कॉन्फ़िगरेशन में आता है।
