हाल ही में ओप्पो के अपकमिंग फोन Oppo A11 को कथित तौर पर चीनी टेलीकॉम पर स्पॉट किया गया है। चीनी लिस्टिंग से Oppo A11 फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के बारे में जानकारी मिली है। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि फोन PCHM10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है।
इस फोन को कंपनी क्वाड कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है। साथ ही इसमें 6.5 इंच डिस्प्ले और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। आपको बता दें कि इसी मॉडल नंबर के साथ इससे पहले भी एक ओप्पो फोन को TENAA पर लिस्ट किया गया था। उस समय ऐसा कहा जा रहा था कि लिस्ट हुआ वही फोन Oppo A9s हो सकता है।
वहीँ ताज़ा मिली जानकारी के मुताबिक इस मॉडल नंबर के साथ लिस्ट में आया फोन ओप्पो ए11 हो सकता है। डिज़ाइन के साथ फ़ोन के स्पेक्स की बात करें तो चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के मुताबिक, Oppo A11 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले भी हो सकता है। फोन के क्वाड कैमरा में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल भी शामिल हो सकता है। Oppo A11 में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है।
आपको बता दें कि टीना पर PCHM10 मॉडल में 4,880 एमएएच की बैटरी और फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने की जानकारी मिली थी। इसमें 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी दिया जा सकता है। अब तक की आयी रिपोर्ट्स एक मुताबिक फोन एंड्रॉयड पाई के साथ आ सकता है और ब्लू, व्हाइट रंग में उपलब्ध हो सकता है।