OPPO A54 मोबाइल फोन की आज है इंडिया में लॉन्चिंग, Rs 13,490 होगी शुरूआती कीमत? जानें लॉन्च से पहले क्या क्या आया है सामने

HIGHLIGHTS

आज इंडिया में OPPO A54 मोबाइल फोन को लॉन्च किया जा सकता है

हालाँकि इंडिया में लॉन्च से पहले ही OPPO A54 मोबाइल फोन का प्राइस सामने आया है

OPPO A54 मोबाइल फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को एक लीक के अनुसार Rs 13,490 के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है

ओप्पो 19 अप्रैल यानी आज भारत में ओप्पो A54 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा, यह जानकारी एक आधिकारिक टीज़र से सामने आई है। हालाँकि से पहले ही ओप्पो A54 की कीमत सामने आ चुकी है, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के सभी वैरिएंट की कीमत इंटरनेट पर लीक हो चुकी है।

91Mobiles  की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि आगामी Oppo A54 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल के लिए 13,490 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन का दूसरा मॉडल 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल लगभग 14,490 रुपये की कीमत में उपलब्ध हो सकता है।इसके अलावा आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के यानी OPPO A54 के टॉप मॉडल को यानी 6GB रैम और 128GB  स्टोरेज मॉडल को इंडिया में 15,990 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी तक यह फोन इंडिया में लॉन्च नहीं किया गया है, इसलिए इस खबर को अभी के लिए चुटकी में नमक की तरह ही देखा जाना चाहिए। आपको बता देते है कि इसके पहले भी OPPO A54 को लेकर कुछ जानकारी सामने आ चुकी है, आइये एक नजर डालते हैं!

आपको बता देते है कि अभी हाल ही में OPPO के नए लेटेस्ट मोबाइल फोन यानी OPPO A54 4G को कथित तौर पर US की FCC पर दिखाई देने के साथ ही इसे BIS यानी ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैण्डर्ड साइट पर भी देखा गया है। आपको बता देते है कि FCC की ओर से इस मोबाइल फोन यानी इस आगामी फोन को लेकर या ऐसा भी कह सकते है कि इस रुमर्ड फोन को लेकर काफी जानकारी मिल रही है। इसे BIS पर देखे जाने का मतलब है कि इसे जल्द ही इंडिया में एंट्री मिलने वाली है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के 5G वैरिएंट को अभी हाल ही में एक अन्य लीक में देखा गया था। इस मोबाइल फोन को कई लिस्टिंग पर देखा जा चुका है।

आपको बता देते है कि FCC लिस्टिंग जिसे सबसे पहले मायस्मार्टप्राइस के माध्यम से देखा गया था। यहाँ इस मोबाइल फोन को मॉडल नंबर CPH2239 के तौर पर देखा गया है, जिसे OPPO A54 4G से ही जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा इस लिस्टिंग से यह भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी देखने को मिलने वाली है। जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है। हालाँकि इसे अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 11 पर भी लॉन्च होने की जानकारी मिल रही है। 

आपको बता देते है कि BIS सर्टिफिकेशन इस मोबाइल फोन को सबसे पहले Mukul Sharma की ओर से देखा गया था, हालाँकि इसके बारे में अन्य कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। आपको बता देते है कि इसी मॉडल नंबर के साथ इस मोबाइल फोन यानी Oppo A54 4G को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इस मोबाइल फोन के एक अन्य वैरिएंट के कुछ लीक स्पेक्स कुछ समय पहले सामने भी आ चुके हैं, आइये जानते है कि आखिर इस मोबाइल फोन यानी OPPO A54 5G में आपको क्या मिल सकता है।

इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है। फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 480 SoC मिलने वाला है। हालाँकि इतना ही नहीं, इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। जो आपको एक 48MP के प्राइमरी कैमरा के अलावा एक 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के साथ ही एक 2MP के डेप्थ सेंसर और एक 2MP के मैक्रो लेंस से लैस होकर मिलने वाला है।  

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :