OnePlus ने कर दी सेल की घोषणा..धड़धड़ा कर गिरी स्मार्टफोन की कीमत, OnePlus 15 से लेकर नए नवेले फोन पर भी छूट

HIGHLIGHTS

OnePlus Summer Sale 8 मई से शुरू

फ्लैगशिप फोन्स पर 12,000 रुपये तक का फायदा

स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स तक बड़े ऑफर

OnePlus Sale: OnePlus ने अपनी Summer Sale की घोषणा कर दी है. OnePlus की यह सेल 8 मई रात 12 बजे से शुरू होगी. इस सेल में कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स, Nord सीरीज, टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर कई तरह के ऑफर देने वाली है. यह सेल oneplus.in, OnePlus Experience Stores के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर भी लाइव होगी.

इस बार की सेल में सिर्फ बेसिक डिस्काउंट नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स के जरिए इफैक्टिव प्राइस को काफी नीचे लाया गया है. जिससे कई डिवाइसेस अपनी ओरिजिनल कीमत से काफी सस्ते मिलेंगे. आइए आपको OnePlus की सेल के दौरान मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में बताते हैं.

फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर डील

सबसे ऊपर OnePlus 15 आता है, जिसकी कीमत 77,999 रुपये है. इस पर कोई सीधा डिस्काउंट नहीं है, लेकिन 4,000 रुपये बैंक ऑफर के साथ इसकी इफैक्टिव कीमत 73,999 रुपये तक आ जाती है. जबकि OnePlus 15R पर ज्यादा फायदा दिखता है. इसकी कीमत 54,999 रुपये से घटकर 50,999 तक आ रही है. इसमें 2,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट और 2,000 रुपये का बैंक ऑफर शामिल है.

OnePlus 13 सीरीज में सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है. OnePlus 13 की कीमत 69,999 रुपये से सीधे 57,999 रुपये तक आ रही है. जिसमें 7,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 5,000 रुपये का बैंक ऑफर शामिल है. वहीं OnePlus 13R 37,999 रुपये की इफैक्टिव कीमत पर मिल रहा है जबकि OnePlus 13s को 46,999 रुपये में खरीदने का मौका है.

Nord सीरीज में OnePlus Nord 6 पर कोई सीधा डिस्काउंट नहीं है, लेकिन 2 हजार बैंक ऑफर के बाद यह 36,999 रुपये में मिल सकता है.

टैबलेट्स में भी मिल रहा फायदा

OnePlus Pad Lite सबसे किफायती ऑप्शन है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये से घटकर 14,999 रुपये हो रही है. जबकि Pad Go 2 24,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि OnePlus Pad 3 48,999 रुपये में उपलब्ध है. अगर आप ज्यादा प्रीमियम टैबलेट देख रहे हैं, तो OnePlus Pad 4 54,999 रुपये की इफैक्टिव कीमत पर मिल रहा है. जहां 5 हजार बैंक ऑफर दिया जा रहा है.

ऑडियो प्रोडक्ट्स भी सस्ते

ऑडियो कैटेगरी में भी कई अच्छे ऑफर हैं. Bullets Wireless Z3 1,499 रुपये तक पर आ गया है, जबकि Nord Buds 3r 1,599 में मिल रहा है. Nord Buds 3 Pro 2,649 रुपये में और OnePlus Buds 4 5,599 रुपये में मिल रहा है. सबसे बड़ा डिस्काउंट OnePlus Buds Pro 3 पर है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये से घटकर 9,999 रुपये हो गई है.

यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :