OnePlus Nord स्पेशल एडिशन 14 अक्तूबर को OnePlus 8T के साथ किया जाएगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

14 अक्तूबर को वनप्लस लॉन्च करेगा OnePlus Nord स्पेशल एडिशन, OnePlus 8T

Buds Z इयरबड्स को भी किया जाएगा पेश

सैंडस्टोन फिनिश के साथ आएगा OnePlus Nord स्पेशल एडिशन

14 अक्तूबर को OnePlus अपने 8T डिवाइस से पर्दा उठाने वाला है और इस दिन डिवाइस को भारत के साथ ही ग्लोबल मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने डिवाइस के लिए कई अपग्रेड और नए डिज़ाइन का दावा किया है। OnePlus 8T के साथ ही कंपनी नए वायरलेस इयरबड्स भी लॉन्च करेगी जिन्हें Buds Z नाम दिया गया है। आधिकारिक टीजर के आधार पर Nord को 14 अक्तूबर के लॉन्च में क्लासिक वनप्लस अपडेट मिल रहा है।

OnePlus Nord के इन्स्टाग्राम हैंडल और अमेज़न ने फोन के नए कलर की पुष्टि की है। OnePlus इसे नोर्ड का स्पेकल एडिशन कह रहा है और सैंडस्टोन फिनिश के नाम से टीज़ कर रहा है। यह कलर चारकोल ग्रे से मिलता जुलता होगा और OnePlus 5T Star Wars Edition जैसे फिनिश के साथ आ सकता है। अभी प्राइस की जानकारी आनी बाकी है। यह वेरिएंट 256GB मॉडल के लिए सीमित हो सकता है।

नए कलर और फ़िनीश के अलावा, OnePlus ने किसी और बदलाव की ओर इशारा नहीं दिया है। कंपनी ने नया वनप्लस मॉडल लॉन्च करने के लिए भी कोई संकेत नहीं दिया है। Nord N10 और N100 को इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus अपने नोर्ड डिवाइस को लाइनअप का हाई-एंड फोन रखने वाला है।

OnePlus 8T स्पेक्स

OnePlus 8T में 6.55 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल होगा और यह 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कोर्नर पर एक पंच-होल कटआउट मिलेगा जिसमें सेल्फी कैमरा रखा जाएगा और स्क्रीन OnePlus 8 के मुक़ाबले अधिक फ्लैट होगी।

OnePlus 8T क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगी जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस में दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस होगा। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर काम करेगा।

फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसे 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर के साथ पेयर किया जाएगा। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :