कई महीनों से OnePlus Nord SE के बारे में रुमर्स आ रहे थे कि इस फोन को OnePlus Nord के स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। एक कथित रीटेल बॉक्स पैकेज से फोन को ऑनलाइन देखा गया था जिससे अनुमान लगाया गया था कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। अब OnePlus के टिप्सटर Max Jambor ने दावा किया है कि कंपनी OnePlus Nord SE को लॉन्च नहीं करेगी, हालांकि, इसके कारण का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि Nord SE मोनिकर को भविष्य में आने वाले स्मार्टफोंस के लिए लॉन्च नहीं किया जाएगा जबकि असली नोर्ड का स्पेशल एडिशन एंट्री नहीं लेगा।
OnePlus Nord 2 को 'Denniz' कोडनेम दिया गया है जिस पर काम चल रहा है और इसे अगस्त से पहले लॉन्च किया जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord 2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जिसे 6nm प्रोसेस पर बनाया गया है। फोन को 5G कनेक्टिविटी और 5G ड्यूल सिम के साथ लाया जाएगा।
OnePlus Nord 2 को मीडियाटेक चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा जो इस चिपसेट के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन होगा। हैंडसेट की कीमत OnePlus Nord जैसी रहेगी। फोन में क्वाड कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, एंडरोइड 11 OS और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
इस महीने की शुरुआत में OnePlus Nord N10 की जगह लेने वाले अगले फोन को BIS वैबसाइट पर देखा गया था। इससे पता चलता है कि फोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। अभी इस फोन का सही नाम पता नहीं चला है लेकिन इसे 'Ebba' कोडनेम दिया जाएगा। लीक हुए रेंडर के मुताबिक, OnePlus Nord N10 के कोने पर पंच-होल कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा और ग्लॉसी प्लास्टिक रियर पैनल दिया जाएगा।