पिछले साल वनप्लस ने बजट कैटेगरी के अंदर दो नए फोंस OnePlus Nord N100 और OnePlus Nord N10 5G को लॉन्च किया था। हालांकि, उस समय फोंस को चुनिन्दा बाज़ारों में ही उतारा गया था। अब नई रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी इन फोंस को भारतीय बाज़ार में लाने की तैयारी कर रही है। यह नई जानकारी OnePlus update tracker Telegram चैनल (via MySmartPrice) के जरिये पता चली है।
पहले कहा जा रहा था कि OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 फोंस को भारतीय बाज़ार में पेश नहीं किया जाएगा। अभी तक कंपनी ने इन फोंस के आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। सीरीज़ में जुड़ने वाले अगले फोन के बारे में जानने के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
OnePlus Nord N10 5G में 6.49 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह 5G फोन एंडरोइड 10 पर आधारित ऑक्सिजन OS पर काम करता है और स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Nord N10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पर 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, यह रियर फिंगरप्रिंट सेन्सर, व्रैप चार्ज 30टी तकनीक से लैस है और इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है।
Nord N100 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रहा है। यह फोन एंट्री लेवल डिवाइस है और ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रॉसेसर द्वारा संचाली है। फोन एंडरोइड 10 पर आधारित ऑक्सिजन OS पर काम करता है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।