OnePlus जल्द बाज़ार में Nord सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकता है। खबरों के मुताबिक, अक्तूबर के आखिर तक OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 को लॉन्च किया जा अकता है। वनप्लस के दोनों स्मार्टफोंस को अमेरिका में पहले लॉन्च किया जा सकता है।
Tipster Mukul Sharma ने ट्वीट में बताया कि, OnePlus Nord N10 और OnePlus Nord N100 स्मार्टफोंस को इस महीने के आखिर में पेश किया जा सकता है। ट्वीट में यह भी इशारा दिया कि स्मार्टफोन को अमेरिका में पहले लॉन्च किया जा सकता है। फोन भारतीय बाज़ार में भी एंट्री ले सकता है लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि भारत में दोनों स्मार्टफोंस को लॉन्च न किया जाए।
पहला नोर्ड फोन US में लॉन्च नहीं किया गया था। इसलिए ऐसा हो सकता है कि Nord N10 और Nord N100 को US-ओन्ली डिवाइस के तौर पर तैयार किया गया हो। इसके अल्वा, टिप्स्टर ने कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी इस साल अपनी Nord सीरीज़ को लॉन्च किया है जो मिड-रेंज सेगमेंट में 5G डिवाइस ऑफर करती है।
Oneplus Nord N10 5G मोबाइल फोन को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.49-इंच की डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इसमें आपको एक 90Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको FHD+ रेजोल्यूशन भी मिल रही है। हालाँकि आपको यह भी बता देते है कि कंपनी ने पहले ही इस बात का वादा कर दिया था कि उसके हर फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन ही मिलेगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Oneplus Nord N10 5G में बेस वैरिएंट को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।