इस महीने OnePlus Nord के लिए दूसरा अपडेट आ गया है छोटा तो है लेकिन कई नए फीचर्स से लैस है। गेम स्पेस को बढ़ाया गया है और साथ ही अक्तूबर का सिक्योरिटी पैच भी इसका हिस्सा है। अभी यह OTA अपडेट भारत और ग्लोबल वेरिएंट के लिए उपलब्ध है जबकि यूरोप में अभी इसके लिए इंतज़ार करना होगा।
वनप्लस के गेम स्पेस में नए फीचर्स को जोड़ा गया है और चेंजलोग के मुताबिक, इसमें नया गेमिंग टूल बॉक्स और Fnatic मोड के लिए स्विच आदि शामिल हैं। नोटिफिकेशन को आप पूरी तरह खुद हैंडल कर सकते हैं, इसे केवल टेक्स्ट तक सीमित करना है, देखना या सीधा एक साथ ब्लॉक करना है, यह सब आप पर निर्भर करेगा। अगर आप इन्हें रखते हैं तो आप तेज़ी से इंका रिप्लाई कर सकते हैं, हालांकि, शुरुआत में व्हाट्सऐप और INS ही सपोर्टेड हैं। इसके अलावा, मिसटच प्रीवेंशन को भी बढ़ाया गया है।
अन्य सुधारों की बात करें तो इसमें ब्लुटूथ, नेटवर्क और ओवरऑल सिस्टम स्टेबिलिटी शामिल है।
OnePlus Nord क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.75 है, दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा और चौथा 5MP का डेप्थ सेन्सर है। डिवाइस को ड्यूल LED फ्लैश और OIS सपोर्ट मिलता है। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है और 240FPS पर सुपर स्लो-मोशन आइदेव कैप्चर कर सकते हैं। डिवाइस के फ्रंट पर 32MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जो 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आया है।
OnePlus Nord को मेटल-ग्लास सैंडविच डिज़ाइन दिया गया है। डिवाइस को गोरीला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन में 6.44-inch Full HD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के टॉप पर ड्यूल पंच-होल दिया गया है जिसमें दो सेल्फी कैमरा को जगह दे गई है। हालाँकि Realme X3 फोन में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है और यह 120Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। रियलमी का दावा है कि फोन 90.5% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और कोर्निंग गोरीला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आया है।
OnePlus Nord में 4,115mAh की बैटरी दी गई है जिसे 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिसके लिए WarpCharge 30T एडाप्टर दिया गया है। OnePlus Nord क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा संचालित हैं और यह ओक्टा-कोर CPU है जो 2.4GHz पर क्लोक्ड है और इसे Adreno 620 GPU के साथ पेयर किया गया है। Nord में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तक मिलता है। OnePlus Nord कंपनी के OxygenOS पर काम करता है जो स्मूद और लॉन्ग-लास्टिंग परफॉर्मेंस का दावा करता है। इस फोन को भी अन्य वनप्लस फोंस की तरह दो साल तक अपडेट मिलेगा और यह 5G रैडी फोन है।