OnePlus अपनी नोर्ड सीरीज़ के Nord CE 5G स्मार्टफोन को 10 जून को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने फोन के डिज़ाइन को टीज़ किया है जिससे इसके स्लीक और स्ट्रीमलाइन डिज़ाइन का पता चला है। इसके अलावा, अमेज़न क्विज़ से भी यह पता चला है कि Nord CE 5G को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा और यह फोन चारकोल इंक कलर में आएगा।
OnePlus Nord CE 5G को पंच-होल कट-आउट दिया गया है जो स्लिम बेज़ेल्स के साथ आया है और बायोमेट्रिक डाटा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है। डिवाइस के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन को चारकोल इंक कलर में पेश किया जाएगा।
OnePlus Nord CE 5G को ट्रिपल कैमरा के साथ लाया जाएगा जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा और दो अन्य लेंस मिलेंगे। इसके अलावा, फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
OnePlus Nord CE 5G को स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित ऑक्सिजन OS 11 पर काम करगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन को Wi-Fi, ब्लुटूथ 5.1, GPS, NFC, 5G, हैडफोन जैक और टाइप-C पोर्ट दिया गया है।
OnePlus Nord CE 5G को 10 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत करीब Rs 20,000 होगी और इसे अमेज़न के ज़रिए सेल किया जाएगा।