Amazon पर अक्सर कई फोंस और गैजेट्स पर बढ़िया डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिलते हैं लेकिन अगर हम बात करें इस धांसू ऑफर की तो इसके तहत आपको OnePlus Nord 5G स्मार्टफोन बेहद ही सस्ते दाम में मिल सकता है। ई-कॉमर्स वैबसाइट आपको इस फोन को एक्स्चेंज में खरीदने पर तो बढ़िया ऑफर दे ही रही है बल्कि साथ ही SBI कार्ड से पेमेंट करने पर भी खास ऑफर मिल रहा है। यह ऑफर नोर्ड के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। चलिए जानते हैं इसके बेस्ट फीचर्स और कीमत के बारे में…
OnePlus Nord को मेटल-ग्लास सैंडविच डिज़ाइन दिया गया है। डिवाइस को गोरीला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन में 6.44-inch Full HD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के टॉप पर ड्यूल पंच-होल दिया गया है जिसमें दो सेल्फी कैमरा को जगह दे गई है।
OnePlus Nord क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.75 है, दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा और चौथा 5MP का डेप्थ सेन्सर है। डिवाइस को ड्यूल LED फ्लैश और OIS सपोर्ट मिलता है। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है और 240FPS पर सुपर स्लो-मोशन कैप्चर कर सकते हैं। डिवाइस के फ्रंट पर 32MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जो 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आया है।
OnePlus Nord क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा संचालित हैं और यह ओक्टा-कोर CPU है जो 2.4GHz पर क्लोक्ड है और इसे Adreno 620 GPU के साथ पेयर किया गया है। Nord में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तक मिलता है। OnePlus Nord कंपनी के OxygenOS पर काम करता है जो स्मूद और लॉन्ग-लास्टिंग परफॉर्मेंस का दावा करता है। इस फोन को भी अन्य वनप्लस फोंस की तरह दो साल तक अपडेट मिलेगा और यह 5G रैडी फोन है।
OnePlus Nord में 4,115mAh की बैटरी दी गई है जिसे 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिसके लिए WarpCharge 30T एडाप्टर दिया गया है।
OnePlus Nord 5G के इस 12जीबी रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 29,999 है। स्मार्टफोन को अगर एक्स्चेंज ऑफर के तहत खरीदते हैं तो आप Rs 14 हज़ार का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट या EMI ट्रांजेक्शन पर Rs 1000 का डिस्काउंट भी मिल रहा है।