19 मई को लॉन्च होगा OnePlus Nord 2T, इन स्पेक्स का चल चुका है पता

19 मई को लॉन्च होगा OnePlus Nord 2T, इन स्पेक्स का चल चुका है पता
HIGHLIGHTS

19 मई को लॉन्च होगा OnePlus Nord 2T

OnePlus 10 Pro जैसे कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा OnePlus Nord 2T

4,500mAh की बैटरी से लैस होगा OnePlus Nord 2T

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 19 मई को लॉन्च किया जाना है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में भी इसी दिन लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 2T को यूरोपीय बाज़ार में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और Nord Buds वायरलेस इयरबड्स को पेश किया जा सकता है। कंपनी ने भारत में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और Nord Buds को लॉन्च कर चुकी है। साथ ही वनप्लस चीन में 17 मई को OnePlus Ace Speed Edition को लॉन्च करेगा। यह फोन OnePlus Ace का लाइट वर्जन है। वनप्लस ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन में OnePlus 10 Pro जैसा कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।

यह भी पढ़ें: अब OTT पर धमाका मचाएगा ‘रॉकी भाई’ इस दिन आ रही है KGF Chapter 2, देखने के लिए कितनी रकम करनी होगी खर्च?

OnePlus Nord 2T लॉन्च की तारीख

OnePlus Nord 2T को 19 मई को लॉन्च किया जाना है। भारत में भी फोन इसी दिन लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने भारतीय लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

OnePlus Nord 2T Specs

OnePlus Nord 2T स्पेक्स

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेन्सिटी (MediaTek Dimensity) 1300 SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 8GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 6.43-इंच के FHD+ AMOLED पैनल के आएगा। डिस्प्ले की रिफ़्रेश रेट 90Hz होगी। OnePlus Nord 2T फोन Android 12 पर आधारित Oxygen OS 12.1 पर काम करेगा। इसके साथ ही वनप्लस का यह फोन 4,500 mAh की बैटरी के साथ आएगा और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप द्वारा संचालित होगा। फोन में 50 MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है जिसमें एक 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक 2MP मोनोक्रोम सेन्सर मिल सकता है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया देश का पहला 5G टेस्टबेड, देखें क्या है इसका काम

OnePlus Nord 2T कीमत

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन 399 डॉलर (करीब 31,100 रुपये) में पेश किया जा सकता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo