OnePlus ने Amazon पर अपने उपभोक्ताओं के लिए New Year sale का ऐलान किया है। कंपनी इस सेल के दौरान, OnePlus 7T, OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T Pro फोंस पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं।
यह सेल शुरू हो चुकी है और 4 जनवरी 2020 तक चलेगी। डिस्काउंट के तहत OnePlus 7T के 128GB वारियान्त को Rs 34,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं बात करें, OnePlus 7T की तो डिवाइस के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 37,999 में खरीदा जा सकता है।
याद दिला दें कि, डिवाइस के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 37,999 में लॉन्च किया गया था, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल का प्राइस Rs 39,999 रखा गया था। यूज़र्स HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ख़रीदारी करने पर Rs 1,500 तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
बात करें OnePlus 7 Pro की तो डिवाइस के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 39,999 में सेल किया जा रहा है और 8GB रैम तथा 256GB स्टोरेज मॉडल को Rs 42,999 में सेल किया जा रहा है। याद दिला दें कि स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 48,999 तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को Rs 52,999 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, यूज़र्स HDFC कार्ड द्वारा ख़रीदारी करने पर 2,000 रूपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T Pro McLaren Edition को खरीदने पर Rs 3,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, यूज़र्स HDFC बैंक कार्ड पर 12 महीने की नो कॉस्ट EMI और अन्य कार्ड पर 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।