OnePlus 9 सीरीज कई हफ्तों से चर्चा में है और 23 मार्च को इसे लॉन्च भी किया जाना है। वनप्लस की नई सीरीज़ में OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9e फोंस को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले OnePlus 9 Pro के Morning Mist कलर वेरिएंट की झलक सामने आई है। एक झलक फोन का लुक बेहद आकर्षित लगता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में डीटेल में
OnePlus 9 Pro में 6.7 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440×3216 पिक्सल है. इस फोन पंच-होल डिजाइन में पतले बेजल दिए गए हैं. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Oxygen OS 11 पर काम करता है. ये फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.
OnePlus 9 Pro में 6.7 इंच की कर्व डिस्प्ले मिलेगी और इसके फ्रंट पर पंच-होल कटआउट मिलेगा जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा को जगह दी जाएगी। फोन के बैक पर नए कैमरा मॉड्यूल को देखा गया है जिसके साथ Hasselblad की ब्रांडिंग दी गई है। OnePlus ने पुष्टि की है कि रियर कैमरा में सोनी का IMX766 सेन्सर मिलेगा।
फोन को ग्लास सैंडविच डिज़ाइन दिया गया है जिसे मेटल फ्रेम और नोटिफ़िकेशन स्लाइडर का साथ दिया गया है। फोन को ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर रंगों में आया है। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि इन कलर वेरिएंट को किस नाम से पुकारा जाएगा। ब्लैक वेरिएंट को फेक्स्चर बैक दी जा सकती है।
वनप्लस के इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसमें बायॉमेट्रिक सिक्यॉरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।