OnePlus 8T को आज भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। यह मोबाइल फोन 14 यानी आज भारत में दस्तक देने वाला है। इस मोबाइल फोन को आज होने वाले एक वर्चुअल इवेंट के दौरान भारत में 7:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। यह OnePlus 8 सीरीज का ही नया मोबाइल फोन है, जिसे भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। OnePlus की ओर से कई स्पेक्स भी सामने आये हैं, जैसे अभी तक सामने आया है कि इस मोबाइल फोन में आपको 65W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल रही है। OnePlus 8T मोबाइल फोन में आपको 5G सपोर्ट मिल रही है, हालाँकि कीमत के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus 8 सीरीज से इसकी ज्यादा कीमत ही होने वाली है।
OnePlus 8T मोबाइल फोन को आज शाम 7:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है, इस मोबाइल फोन को एक वर्चुअल इवेंट के दौरान OnePlus World और कंपनी के आधिकारिक YouTube Channel के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाने वाला है। हालाँकि भारत में इसकी कीमत के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अमेज़न की जर्मनी की लिस्टिंग से ऐसा समाने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 599 यानी लगभग Rs 51,700 है, हालाँकि इसके अलावा इसके 12GB रैम और 256GB मॉडल की कीमत EUR 699 यानी लगभग Rs 60,000 की कीमत में देखा जा सकता है।
OnePlus 8T मोबाइल फोन को एक्वामरीन ग्रीन कलर के अलावा लूनर सिल्वर वैरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को सेल के लिए अमेज़न इंडिया और OnePlus India Website पर लाया जा सकता है।
OnePlus 8T में 6.55 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल होगा और यह 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कोर्नर पर एक पंच-होल कटआउट मिलेगा जिसमें सेल्फी कैमरा रखा जाएगा और स्क्रीन OnePlus 8 के मुक़ाबले अधिक फ्लैट होगी।
OnePlus 8T क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगी जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस में दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस होगा। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर काम करेगा।
फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसे 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर के साथ पेयर किया जाएगा। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।