OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को हाल ही में पेश किया गया है लेकिन रूमर्ड किफ़ायती OnePlus 8 Lite स्पॉटलाइट से गायब ही रहा। ऐसा लग रहा है कि कोरोनावायरस के दुनिया भर में हुए नुकसान के बाद इस किफ़ायती फोन के लॉन्च को टाल दिया गया है। OnePlus 8 Lite को जून 2020 के बाद ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
OnLeaks ने एक ट्वीट में बताया है कि वनप्लस शुरुआत में लाइट वेरिएंट को भी OnePlus 8 और 8 Pro के साथ लॉन्च करने वाला था लेकिन कोरोनावायरस आउटब्रेक के कारण फोन के लॉन्च को गर्मियों तक बढ़ा दिया गया है।
https://twitter.com/thetymonbay/status/1250799725990653954?ref_src=twsrc%5Etfw
Coronavirus के कहर से कई व्यापारों को बड़ा नुकसान हुआ है। महामारी के कारण कई बड़े इवेंट्स, कॉन्फ्रेंस आदि कैन्सल हो चुके हैं। बहुत से इवेंट्स को ऑनलाइन शिफ्ट करा गया है। स्मार्टफोन निर्माण रुकने के बाद सप्लाई चेन पर भी इसका प्रभाव पड़ा है और लॉकडाउन के दौरान देश भर में शिपिंग और नॉन-एसेस्न्शियल समान की डिलिवरी को रोका गया है।
OnePlus 8 Lite में 6.4 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल रहेगा और डिस्प्ले पर पंच-होल कट दिया जाएगा। यह स्क्रीन 90Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और फिंगरप्रिंट रीडर को इसके अंदर रखा जाएगा। फोन मीडियाटेक Dimensity 1000 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 8GB रैम तथा 256GB UFS 3.0 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है जो 48MP के प्राइमरी कैमरा, 16MP के दूसरे कैमरा और 2MP के डेप्थ सेन्सर से लैस होगा। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा जो हम OnePlus 8 में देख चुके हैं।
OnePlus 8 Lite में 4,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और इसकी कीमत CNY 2,999 (~Rs 32,000) से शुरू हो सकती है।