OnePlus CEO ने हाल ही में अपकमिंग फोन OnePlus 7T की कुछ तस्वीरें साझा की थी। उन तस्वीरों से फ़ोन के बैक पैनल का खुलासा हुआ था और फोन में ट्रिपल कैमरा के होने का पता चला था। साथ ही फोन में सर्कुलर कैमरा डिज़ाइन भी दिए जाने की जानकारी मिली थी। इतना ही नहीं, फ़ोन को ग्रेडिएंट फिनिश के साथ भी लाये जाने की उम्मीद है जो मैट ब्लू फिनिश के साथ हो सकता है।
वहीँ हाल ही में एक और ताज़ा रिपोर्ट सामने आयी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus HD1903 को Geekbench पर स्पॉट किया गया है। इस स्पॉहै। ट किये गए फोन को OnePlus 7T कहा जा रहा है। वहीँ फोन के बारे में ज़्यादा कुछ तो पता नहीं चल पाया लेकिन 8GB RAM का पता चला है। इस फोन में Snapdragon 855+ चिपसेट देने की उमेद की जा रही है।
OnePlus’ लैंडिंग पेज पर 7T के लिए “OnePlus 7T reveal” दिखाया जा रहा है जबकि US पेज के बाकी क्षेत्र में “7T Series launch” दिखाया जा रहा है। ऐसे में लग रहा है कि यूएस में केवल OnePlus 7T ही आ सकता है। वहीँ बाकी क्षेत्र में दोनों ही डिवाइस लॉन्च किये जा सकते हैं।